Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: बाइक के धक्के से ऑटो चालक की मौत, सवार भी गंभीर रूप से घायल

Katras/Baghmara: डुमरा-कतरास हीरक मार्ग पर राजा तालाब के समीप बुधवार 10 मई की रात 9.30 बजे बाइक के धक्के से ऑटो चालक 45 वर्षीय सुखदेव दास की मौत हो गई. वह घर से लघुशंका के लिए निकले थे, तभी उन्हें एक तेज रफ्तार बाइक ने धक्का मार दिया. इस दुर्घटना में बाइक सवार माथाबांध निवासी भोला महतो भी घायल हो गए. सुखदेव दास की मौत गुरुवार 11 मई की सुबह घर पर हुई. बताया गया है कि उसके पुत्र की 15 मई को शादी है. घर वाले शादी की तैयारी में जुटे थे. इस हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया है. घायल बाइक सवार भोला महतो को इलाज के लिए धनबाद स्थित असर्फी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे दुर्गापुर रेफर कर दिया गया है.

          जख्मी बाइक सवार दुर्गापुर रेफर

[caption id="attachment_633640" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/road-jam-300x135.jpeg"

alt="" width="300" height="135" /> रोड जाम करते लोग[/caption] दुर्घटना में  जख्मी ऑटो चालक की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरुवार 11 मई को सुबह रोड जाम कर दिया. सूचना मिलने पर बरोरा एवं बाघमारा थाना की पुलिस पहुंची व स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने रोड जाम की खबर बाघमारा के अंचलाधिकारी को भी दी. उसके बाद अंचल कार्यालय से कर्मी मो शहाबुद्दीन पहुंचे और रोड जाम कर रहे ग्रामीणों से वार्ता की. वार्ता में आपदा प्रबंधन के तहत एक लाख रुपये सहायता राशि, मृतक की पत्नी को विधवा पेंशन एवं सरकार की योजना के तहत अम्बेडकर आवास मुहैया कराने का आश्वासन दिया गया. इसके बाद रोड जाम समाप्त हो गया. वार्ता में बाघमारा थाना प्रभारी नीतीश अश्विनी, बरोरा थाना प्रभारी नंदू पॉल, डुमरा दक्षिण ग्राम पंचायत के मुखिया आनंद महतो, ग्रामीण चंदन मिश्रा, शैलेन्द्र सिंह आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही