Search

 
 
 

धनबाद : ऑटो परमिट का दंड शुल्क माफ करने की मांग को लेकर ऑटो चालकों ने दिया धरना

 
पार्किंग शुल्क और रंगदारी के नाम पर अवैध वसूली पर भी रोक लगाने की मांग
Dhanbad : ऑटो परमिट का दंड शुल्क माफ करने की मांग को लेकर गुरुवार 17 अगस्त को शहर के रणधीर वर्मा चौक पर झारखंड परिवहन मजदूर यूनियन ने धरना दिया. सीटू के जिला सचिव मानस चटर्जी ने कहा कि ऑटो चालक कम कमाने वाले लोग है, ये परमिट के लिए अतिरिक्त पैसा देने में असमर्थ हैं. कमाई से ज्यादा इनसे हर दिन पार्किंग शुल्क और रंगदारी के नाम पर पैसा वसूला जाता है. लेकिन इसे रोकने वाला कोई नहीं है. मानस चटर्जी ने कहा कि इसे लेकर यूनियन राज्य सरकार से भी मिलेगी. कहा कि अगर जरूरी हुआ तो आंदोलन का भी रूख अख्तियार करेंगे. यूनियन के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार पासवान ने कहा कि राज्य सरकार ऑटो परमिट का दंड शुल्क माफ करे. साथ ही रेलवे पार्किंग कर्मियों, पुलिस और जीआरपी के मिलीभगत से रेलवे स्टेशन परिसर में हो रही अवैध वसूली पर जल्द रोक लगायी जाए.  उन्होंने कहा कि उड़ीसा के तर्ज पर झारखंड में ऑटो चालकों को ऑल इंडिया परमिट दिया जाए. धरना में राजेंद्र प्रसाद, विक्की गुप्ता, नेपाल मोदी, विनोद साहब, मोहम्मद आबिद अली, मोहम्मद अख्तर अंसारी, सुबोध सिंह, जाबिर हुसैन, त्रिलोकी नाथ आदि शामिल थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-property-worth-lakhs-including-inverter-battery-tv-and-jewelery-stolen-in-binod-nagar/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : बिनोद नगर में इनवर्टर, बैटरी, टीवी व ज्वेलरी सहित लाखों की संपत्ति चोरी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही