Search

 
 
 

धनबाद  : गोविंदपुर में अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, एक महिला की मौत, दूसरी घायल

Dhanbad  News : घटना की सूचना लोगों ने थाना को दी. सूचना मिलते ही गोविंदपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को तुरंत अस्पताल भिजवाया और मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच (SNMMCH) भेजा गया.
 
सड़क हादसे में महिला की मौत

Dhanbad  News :   दिल्ली-कोलकाता नेशनल हाईवे पर गोविंदपुर थाना क्षेत्र के कालारडीह मोड़ के समीप शनिवार देर शाम सड़क हादसा हो गया. बरवाअड्डा की ओर जा रहा एक तेज रफ्तार ऑटो (JH 10 DJ 8454) अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया. हादसा इतना भीषण था कि ऑटो के नीचे दबने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी

 

घटना की सूचना लोगों ने थाना को दी. सूचना मिलते ही गोविंदपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को तुरंत अस्पताल भिजवाया और मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच (SNMMCH) भेजा गया.

 

शुरुआती जानकारी के अनुसार मृतका बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के जयनगर निवासी बताई जा रही है. पुलिस आधिकारिक तौर पर उसकी पहचान की पुष्टि करने में जुटी है.

 

हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है. ग्रामीणों ने दुर्घटना के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) की ट्रैफिक व्यवस्था और जारी निर्माण कार्य को जिम्मेदार ठहराया है.

 

लोगों का कहना है कि कालारडीह मोड़ के पास एलिवेटेड फ्लाईओवर का निर्माण चल रहा है लेकिन वाहनों की आवाजाही के लिए पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं किये गये हैं. स्थानीय लोगों का यह भी आरोप है कि उचित कट या गोलंबर न होने के कारण चालकों को परेशानी होती है 

 

आये दिन भयंकर जाम के साथ-साथ जानलेवा हादसे हो रहे हैं.​स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस ब्लैक स्पॉट पर लगातार हादसे हो रहे हैं लेकिन प्रशासन और NHAI की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है.

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही