Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : जमसं नेता दिनेश सिंह के पुत्र अविनाश को मारी गोली, गंभीर

Jharia : झरिया क्षेत्र में कोयला के काले कारोबार को लेकर एक बार फिर खूनी संघर्ष शुरू हो गया है. जनता मजदूर संघ गोलकडीह शाखा के सचिव दिनेश सिंह के पुत्र अविनाश सिंह (35 वर्ष) को 8 जनवरी की देर रात गोली मार दी गई. उन्हें दो गोली लगी है. परिजनों ने गंभीर स्थिति में उन्हें धनबाद के जालान हॉस्पिटल में भर्ती कराया. डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए मिशन हॉस्पिटल, दुर्गापुर रेफर कर दिया है. परिजन उन्हें दुर्गापुर ले जाने की तैयारी में हैं. घायल अविनाश को एक गोली नाक के समीप और दूसरी गोली हाथ में लगी है. जालान हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर एक गोली निकाल दी है, जबकि दूसरी गोली अभी भी फंसी हुई है. पूरा मामला कोयला तस्करी से जुड़ा है. जानकारी के अनुसार, रविवार की देर रात करीब दो बजे धंधे को लेकर तिसरा थाना क्षेत्र के जयरामपुर मोड़ के समीप अविनाश और विरोधी गुट के बीच विवाद के बाद गोली चली, जिसमें अविनाश गंभीर रूप से घायल हो गए. अविनाश के भाई ने मीडिया के समक्ष आरोप लगाया कि झारिया की कांग्रेस विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के देवर  निर्वतमान डिप्टी मेयर एकलव्य सिंह ने अपने लोगों के साथ घेर कर उसके भाई को गोली मारी है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-stop-extravagance-in-marriage-invest-that-money-in-childrens-education-mohd-rizwan/">धनबाद

: निकाह में फिजूलखर्ची बंद करें, उस पैसे को बच्चों की शिक्षा में लगाएं : मो. रिजवान [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही