Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: ईसीआरकेयू कतरास शाखा के अध्यक्ष बने अवनीश कुमार

Katras :  कतरास (Katras) ईसीआरकेयू कतरास शाखा की नई कमेटी का गठन किया गया. 25 फरवरी शनिवार को रेलवे कॉलोनी स्थित यूनियन कार्यालय में बैठक हुई, जिसमें केंद्रीय अध्यक्ष डीके पांडेय, मो जियाउद्दीन, ओमप्रकाश और ओपी शर्मा मौजूद थे. बैठक में पहले केंद्रीय अध्यक्ष डीके पांडेय को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया. साथ ही सेवानिवृत्त एके दा, टीके साहू, सोमेन दत्ता और नव मनोनीत सदस्यों को सम्मानित किया गया. नई कमेटी में अध्यक्ष अवनीश कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष एसके सिंह, उपाध्यक्ष चन्द्रकांत कुमार और अरविंद कुमार मेहता, शाखा सचिव इन्द्रमोहन सिंह, संयुक्त सचिव अमित किशोर, सहायक सचिव मनीष कुणाल और रितेश कुमार सिंह, संगठन सचिव सर्वोजीत पोद्दार और राकेश कुमार,कोषाध्यक्ष अजय कुमार साव, शाखा सलाहकार सुभाष ठाकुर, अनिल कुमार, जीतेन्द्र कुमार, रविन्द्र कुमार साव और राजेन्द्र प्रसाद बनाये गए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही