Search

 
 
 

धनबाद :मुहर्रम पर अफवाह से बचें, संदेहास्पद गतिविधि की सूचना दें

 
Sindri : मुहर्रम को लेकर गौशाला ओपी परिसर में 6 अगस्त को गौशाला ओपी प्रभारी विकास कुमार महतो की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. इसमें शांति समिति के सदस्यों के अलावा क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे. बैठक में मुहर्रम पर्व को सौहार्द एवं शांतिपूर्वक मनाने पर चर्चा की गई. ओपी प्रभारी विकास महतो ने कहा कि लोग भाईचारे के साथ सौहार्दपूर्वक मुहर्रम मनाएं. किसी अफवाह पर ध्यान नही दें. किसी भी प्रकार की संदेहास्पद गतिविधि पर प्रशासन को सूचित करें. विधि व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें. बैठक में प्रदीप कच्छप, जेएम लकड़, अर्जून माँझी, अजीत गिरी, मो खुर्शीद, गुल मोहम्मद, मंतोष महतो, दशरथ ठाकुर, अशोक सिंह, प्रकाश बाउरी, सावित्री पाण्डे, बैजंती देवी, आशा देवी, सोनिया देवी आदि उपस्थित थीं. यह भी पढ़ें : कोयला">https://lagatar.in/dhanbad-attack-on-cisf-jawans-who-went-to-raid-against-coal-smugglers/">कोयला

तस्करों के खिलाफ छापामारी करने गए सीआईएसएफ जवानों पर हमला [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही