Search

धनबाद : झपट्टामार गिरोह से बचें ! निशाने पर हैं महिलाएं और बैंक

Anil Pandey Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=321691&action=edit">(Dhanbad)

जिले में बाइक सवार झपट्टामार गिरोह सक्रिय है. खासकर महिलाएं गिरोह के निशाने पर हैं. अपराधी राह चलती महिलाओं से चेन, पर्स व अन्‍य कीमती सामान झपटकर बाइक से फरार हो जाते हैं. जिले में इस साल जनवरी से अप्रैल तक 4 महीने में विभिन्‍न थानों में लूट-छिनतई के 15 मामले दर्ज हुए हैं. इनमें से सिर्फ 3 कांडों का ही पुलिस खुलासा कर सकी है. बाकी 12 मामलों में अपराधियों का अब तक कोई पता नहीं चल सका है. जिन तीन कांडों का खुलासा हुआ है उनमें भागाबांध ओपी क्षेत्र में महिला से 49 हजार रुपए, बैक पासबुक व आधार कार्ड की छि‍नतई, बरवाआड़ा बाजार समिति में व्यवसाई के कर्मचारी से 70 हजार रुपए की छि‍नतई और झरिया के भगतडीह में 2 लाख रुपए की छि‍नतई शामिल है. इन कांडों में शामिल चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

2 साल 4 महीने में लूट-छिनतई की कुल 106 घटनाएं

आंकड़ों को अनुसार जिले में इस साल जनवरी में लूट-छि‍नतई की 6, फरवरी में 1, मार्च में 3 और अप्रैल में 5 यानी 4 महीने में कुल 15 घटना घटी हैं. वहीं, वर्ष 2021 में 42 और 2020 में 49 मामले विभिन्‍न थानों में दर्ज किए गए थे. हालांकि ज्‍यादातर मामलों में पुलिस अब तक अपराधियों का पता लगाने में विफल रही है. यही वजह है कि लूट व छिनतई की घटनाएं लगातार हो रही हैं.

बाइक सवार 2 युवक देते हैं घटना को अंजाम, 4 करते हैं रेकी

पुलिस ने लूट-छि‍नतई की अब तक जिन घटनाओं का खुलासा किया है, उसमें यह बात सामने आई है कि इसमें अपराधी एक तेज रफ्तार बाइक जैसे पल्‍सर का इस्‍तेमाल करते हैं. बाइक पर दो बदमाश सवार रहते हैं. जबकि 2 से 4 लोग रेकी करते हैं. गिरोह के सदस्‍य बैंक से पैसे नि‍कालने व जमा करने वाले लोगों और राह चलती महिलाओं को निशाना बनाते हैं. घटना को अंजाम देने से पहले कुछ दिनों तक ये लोगों की रेकी करते हैं. उनकी हर गतिविधि‍ पर नजर रखते हैं. इसके बाद ही घटना को अंजाम देते हैं. रेकी में शामिल गिरोह के सदस्‍यों को जैसे ही पता चलता है कि कोई व्‍यक्‍ति मोटी रकम निकालने बैंक आया है, या फि‍र कोई महिला सोने की चेन पहनकर पैदल या ऑटो से कहीं जा रही है, तो इसकी सूचना तुरंत बाइकर्स को देते हैं. इसके बाद बाइक सवार दो युवक मौके पर पहुंचकर घटना को अंजाम देकर बाइक से फरार हो जाते हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=321565&action=edit">धनबाद

:  हीरक रोड नवाडीह के एक घर में चोरी करते दो युवक और नाबालिग को दबोचा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//