Search

 
 
 

धनबाद : अवधेश पासवान बने त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के ऑब्जर्वर

 
Putki : धनबाद प्रखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अवधेश पासवान को त्रिपुरा विधानसभा में पार्टी की चुनावी कमेटी का सदस्य बनाया गया है. इसकी घोषणा कांग्रेस के नगालैंड, सिक्किम व त्रिपुरा प्रदेश प्रभारी डॉ. अजय कुमार व सह प्रभारी जरिता लैतफलांग ने की है. पार्टी ने उन्हें त्रिपुरा के पबियाछारा व फटीक्रोय विधानसभा क्षेत्र का ऑब्जर्वर नियुक्त किया है. उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर धनबाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी, प्रो. डीके सिंह, योगेंद्र सिंह योगी, कयूम खान, संजय जायसवाल, श्रीराम चौरसिया, संजय सिंह चौधरी, शाहरुख खान, गुड्डू खान,रामबिलास राम, नवीन पासवान, दिनेश पासवान, पवन रजक आदि ने बधाई दी है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-jc-rai-became-gm-at-bccl-headquarters/">धनबाद

: बीसीसीएल मुख्यालय में जीएम बने जेसी राय [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही