Search

 
 
 

धनबाद:  सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह में पुरस्कृत छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

 
Katras :  कतरास (Katras) सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा (गिरिडीह) में आयोजित प्रधानाचार्य सम्मेलन में सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह को विभिन्न प्रांतीय प्रतियोगिताओं में 15 पुरस्कार प्राप्त हुए. वंदना सभा में छात्र-छात्राओं को प्राचार्य सुनील कुमार सिंह एवं उप प्राचार्य दुर्गेश नंदन सिन्हा ने पुरस्कृत किया. प्राचार्य ने कहा कि परिश्रम कभी निरर्थक नहीं होता. उन्होंने कहा कि आज का दिन इस विद्यालय के लिए अत्यंत गौरवशाली है, जहां 15 छात्र-छात्राओं ने प्रांतीय पुरस्कार प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है. उन्होंने सभी विजेता छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए मंगलमय भविष्य की कामना की. उप प्राचार्य दुर्गेश नंदन सिन्हा ने विजेताओं के नाम की घोषणा की. घोषणा के अनुसार अनय लालाकक्षा तृतीय को सुलेख के लिए प्रथम पुरस्कार, हिमांशु कुमारकक्षा पंचम को चित्रकला के लिए सांत्वना पुरस्कार, राखी कुमारी कक्षा तृतीय को सुलेख के लिए सांत्वना पुरस्कार, इशिका सिंह, कक्षा षष्ठ को निबंध के लिए सांत्वना पुरस्कार, अर्चना कुमारी कक्षा षष्ठ को निबंध के लिए सांत्वना पुरस्कार, खुशी कुमारी द्वितीय कक्षा को निबंध के लिए तृतीय पुरस्कार, खुशी कुमारी प्रथम को निबंध लेखन में सांत्वना पुरस्कार, रंभा कुमारी कक्षा सप्तम को प्रतिभा चयन के लिए सांत्वना पुरस्कार की राशि ₹1000 , अर्श वत्स, कक्षा नवम को निबंध के लिए प्रथम पुरस्कार, स्मृति शर्मा, कक्षा दशम को प्रतिभा चयन में द्वितीय पुरस्कार की राशि 4000, कुमारी आर्या, कक्षा दशम को निबंध के लिए सांत्वना पुरस्कार, आंचल चौरसिया, कक्षा एकादश को निबंध के लिए प्रथम पुरस्कार, प्राची कुमारी, कक्षा एकादश को निबंध लेखन में सांत्वना पुरस्कार, एकता कुमारी, कक्षा द्वादश को निबंध लेखन में प्रथम पुरस्कार एवं वैभव कुमार झा, कक्षा द्वादश को निबंध लेखन में तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया. इस मौक़े पर आचार्य अजय कुमार पांडे, नवल किशोर झा, अशोक कुमार सिंह,  मुरारी दयाल सिंह, आचार्या श्रीमती निशा तिवारी आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही