Search

धनबाद : पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता जरूरी- प्राचार्य

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) के एसएसएलएनटी महिला कॉलेज की एनएसएस यूनिट-2 की ओर से 31 मई को जलवायु परिवर्तन पर सेमिनार का आयोजन किया गया. सेमिनार की शुरुआत `कड़वी हवा` फिल्म की कुछ झलक दिखा कर की गई. प्राचार्य डॉ. शर्मिला रानी ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए अब भी हम पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक नहीं हुए तो स्थिति भयावह हो जाएगी. इसलिए इस मुद्दे पर सभी लोगों को जागरूक होना होगा. डॉ. सुधा पांडे ने ग्रीन एनर्जी चर्चा करते हुए कहा कि हम इसका उपयोग कर ग्लोबल वार्मिंग को कम कर सकते हैं. डॉ. विनीता ओझा ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के नकारात्मक प्रभावों को रोकने में आम जनता की भी भागीदारी जरूरी है. डॉ. प्रिया आराध्या एकता ने जलवायु परिवर्तन से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव के प्रति जागरूक किया. मंच संचालन एनएसएस की को-ऑर्डिनेटर डॉ. नीलू कुमारी ने किया. सेमिनार में प्रो. विमल मिंज, डॉ. प्रिया मधुलिका एक्का, डॉ. प्रीति कुमारी, डॉ. सुजाता सिंह समेत बड़ी संख्या में कॉलेज की छात्राएं उपस्थित थीं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-cloth-bank-inaugurated-in-dvc-maithon-old-clothes-will-be-deposited/">धनबाद

: डीवीसी मैथन में कपड़ा बैंक का शुभारंभ, जमा होंगे पुराने वस्त्र [wpse_comments_template

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp