Search

धनबाद: बाल विवाह, व व्यापार के खिलाफ चलाया गया जागरुकता अभियान

Mahuda : कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन के सहयोग से गुरुवार 25 मई को स्वंयसेवी संस्था झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट की ओर से कपूरिया पंचायत के आंगनबाड़ी केन्द्र बांधडीह में बाल विवाह, बाल व्यापार पर जागरुकता अभियान चलाया गया. अभियान में महिला समूह की  सदस्य, सेविका व सहियाओं ने भाग लिया. फील्ड को-ऑर्डिनेटर बिनोद महतो ने बताया कि नोवेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी के नेतृत्व में विश्व भर में बाल विवाह, बाल तस्करी, बाल मजदूरी एवं बाल यौन शोषण के खिलाफ सघन जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है. धनबाद जिला में भी 22 मई से 30 मई  तक सघन जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है. बाघमारा प्रखंड की 45 पंचायत के 150 गांवों में यह अभियान चलाया जा रहा है और लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणाम के बारे में बताया जा रहा है. ग्रामीण महिला पुरुषों को जागरूक कर इस पर रोक लगाने का प्रयास किया जा रहा है. अभियान में महिला समूह की सविता देवी, पनपती देवी, पिंकी देवी, लीला देवी, सरस्वती देवी, कविता देवी, ममता कुमारी, अनिता देवी, तारा देवी, वेबी देवी, पिंकी देवी, उषा देवी, सुन्दरा देवी, मीना देवी, पुजा देवी, सीमा देवी आदि शामिल थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//