Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : खसरा व रूबेला टीकाकरण के लिए चलाया गया जागरुकता अभियान

Maithan : मैथन (Maithan)   खसरा व रूबेला से सुरक्षा के लिए 9 माह से 15 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों को टीका लगाया जाएगा. इसके लिए 16 मार्च गुरुवार को मध्य विद्यालय एग्यारकुंड के छात्र-छात्राओं ने मुखिया अजय कुमार राम के नेतृत्व में जागरुकता रैली निकाली. मुखिया   ने कहा कि रूबेला का संक्रमण रोग विषाणु से फैलता है. इसे जर्मन खसरा भी कहा जाता है. रूबेला ज्यादातर बच्चों को प्रभावित करता है. शरीर पर लाल चकत्ते होना, बुखार आना और आंखें लाल हो जाना रूबेला के लक्षण हैं. उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को टीका जरूर लगवाएं. विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार झा ने कहा कि खसरे का टीका बीमारी के खतरे की रोकथाम में बहुत प्रभावी है. पहली खुराक के बाद 9 माह से अधिक की आयु के 85% बच्चे तथा 12 माह से अधिक आयु वाले 95% बच्चे सुरक्षित हो जाते हैं. पहली खुराक के बाद जिन बच्चों में प्रतिरक्षा विकसित नहीं होती है, वे दूसरी खुराक के बाद सुरक्षित हो जाते हैं. रैली में वार्ड सदस्य छवि बाउरी, बालिका कोड़ा, सरिता देवी, सीखा देवी, सोमू बाउरी, टुंपा बाउरी, शीला विश्वास, सावित्री बाउरी, अंजलि कर्मकार, कपिल रविदास, मारुति बाउरी, दुलाली बाउरी, अर्पणा बाउरी, चंदन बाउरी, प्रमोद राव, कुमारी सोना दास, जमुना बाउरी आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही