Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: बाघमारा में मोटे अनाज के उपयोग के लिए जागरुकता अभियान 20 मार्च से

Katras :  कतरास (Katras) लोगो के स्वास्थ्य के मद्देनजर स्वास्थ्य एवं खाद्य मंत्रालय के निर्देश पर प्रत्येक पंचायत में 20 से 24 मार्च तक मिलेट्स वीक का आयोजन किया गया है. स्वास्थ्य एवं खाद्य मंत्रालय का मानना है कि लोग मिलेट्स अर्थात बाज़रा, मडुआ, मक्का कोदो का समुचित उपयोग नहीं कर पा रहे हैं. खान-पान में मोटे अनाज के उपयोग से लोग तरह-तरह की बीमारियों से दूर रहते थे. परंतु वर्तमान समय में इन मिलेट्स का उपयोग नहीं होने के कारण लोग विभिन्न बीमारियों यथा हार्ट अटैक, ब्लड प्रेशर, रक्त चाप, सुगर कोलेस्ट्रॉल वृद्धि, कैंसर, ट्यूमर आदि बीमारियों से संक्रमित हो रहे हैं. स्वास्थ्य एवं खाद्य मंत्रालय का मानना है कि लोगो के बीच मिलेट्स अर्थात मोटे अनाज के से उन्हें बीमारियों से बचने में मदद मिल सकेगी. इसलिए 20 से 24 मार्च तक जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से अभियान चलाने पर बल दिया गया है. [caption id="attachment_583328" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/prajapati-sunil-300x168.jpeg"

alt="" width="300" height="168" /> सुनील कुमार प्रजापति, बीडीओ बाघमारा[/caption] बाघमारा के बीडीओ सुनील कुमार प्रजापति (प्रखंड विकास पदाधिकारी) ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से प्राप्त एक पत्र के आधार पर पंचायत क्षेत्र में आम लोगों के बीच मोटे अनाज मडुआ, मकई, बाज़रा आदि का सेवन करने को लेकर 20 से 24 तारीख तक जागरुकता अभियान चलाया जाएगा. बीडीओ ने कहा कि ऐसे अनाज को श्री अन्न कहा गया है. इसके उपयोग से तरह-तरह की बीमारियों से बचा जा सकता है. इस अभियान में पंचायत प्रतिनिधियों का सहयोग लिया जाएगा. ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक अभियान चलाया जा सकें. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही