Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिये जागरुकता अभियान शुरू

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  जिला स्तरीय वित्तीय साक्षरता एवं डिजिटल लेनदेन अभियान को लेकर गुरुवार 9 फरवरी को डीआरडीए सभागार में बैठक हुई. बैठक में पैसे जमा एवं निकासी करना, पैसा ट्रांसफर करना, बीमा, बिल भुगतान, अनुदान भुगतान जैसे डिजिटल ट्रांजेक्शन के बारे में बताया गया. पदाधिकारियों ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव 2.0 के तहत 15 अगस्त 2023 तक वित्तीय साक्षरता सह डिजिटल लेनदेन जागरुकता कार्यक्रम गांव के अंतिम लोगों तक ले जाना है. इससे पूर्व जिला योजना पदाधिकारी महेश भगत, जेएसएलपीएस की डीपीएम श्रीमती रीटा सिंह, डीडीएम नाबार्ड रवि लोहानी व अन्य गणमान्य लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया. अग्रणी जिला प्रबंधक, आरसेटी निदेशक, सीएसी मैनेजर मो अंजर हुसैन, मोबास्सिर कमाल, सभी प्रखंड से बैंक सखी, वित्तीय साक्षरता कैडर, बीसी सखी तथा डीजीपे सखी ने भी भाग लिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही