Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : डायरिया की रोकथाम को जागरूकता रथ रवाना, ग्रामीणों को करेगा सचेत

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) जिले में चल रहे सघन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा के तहत 8 जून को जागरूकता रथ निकाला गया. सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा ने सदर अस्पताल परिसर में रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों के गांवों में घूम-घूम कर लोगों को बीमारी के प्रति जागरूक करेगा. सिविल सर्जन ने कहा कि रथ निकालने का उद्देश्य लोगों में डायरिया जैसी घातक बीमारी के प्रति सचेत करना है. रथ जिले के सभी प्रखंडों के गावों का भ्रमण कर चलचित्र के माध्यम से लोगों को जागरूक करेगी. उन्होंने कहा कि बरसात के शुरुआत में शहर गांवों में डायरिया का प्रकोप बढ़ जाता है, जिसकी रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग सजग है. अभियान के दौरान लोगों को शुद्ध पानी व स्वच्छ भोजन करने के साथ ही बार-बार अपने हाथों को धोकर गंभीर बीमारियों से बचाव की जानकारी दी जा रही है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-nalanda-builders-beat-shriram-sales-by-87-runs-in-womens-premier-league/">धनबाद

: वीमेंस प्रीमियर लीग में नालंदा बिल्डर्स ने श्रीराम सेल्स को 87 रन से हराया [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही