Search

 
 
 

धनबाद: तेलमोच्चो में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए निकली जागरुकता रैली

 
Mahuda: महुदा (Mahuda) फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर गुरुवार 9 फरवरी को आंगनबाड़ी केन्द्र जामडीहा से महिला पर्यवेक्षिका विनिता पोद्दार एवं प्रखंड साक्षरता को-ऑर्डिनेटर भागीरथ सिंह के नेतृत्व में जागरुकता रैली निकाली गई. रैली जामडीहा से तेलमच्चो उप स्वास्थ्य केन्द्र तक गयी एवं कई जगह पर नुकड़ सभा कर ग्रामीणों को जागरूक किया गया. प्रखंड को- ऑर्डिनेटर भागीरथ सिंह ने कहा कि फाइलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम के तहत डीईसी एवं एलबेंडाजोल की दवा दी जाएगी. जनहित में यह अभियान 10 फरवरी से 25 फरवरी तक चलेगा. महिला पर्यवेक्षिका विनिता पोद्दार ने कहा कि आंगनबाड़ी की सेविकाएं 10 फरवरी को आंगनबाड़ी केन्द्र के बूथ पर एवं 11 से 25 फरवरी तक घर घर जाकर दवा खिलाएंगी. पंचायत समन्वयक बिनोद महतो, राधु राय  राजु महतो, सेविका कुसुम देवी, निर्मला देवी, रजिया खातुन, मीना देवी, रूमा देवी, पूनम सिंह, पार्वती देवी, चिन्तामणी देवी, तिलकी देवी, सुमित्रा देवी, कलावती कुमारी, सुलोचना देवी, आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही