Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को लेकर निकाली गई जागरुकता रैली

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) स्वास्थ्य समिति की ओर से राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 21 मार्च को जागरुकता रैली निकाली गई. रैली में डॉक्टरों समेत सहिया ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया. हाथ में तख्तियां लिए सहियाएं टीबी से बचें, टीबी का इलाज करें, टीबी खत्म करें आदि नारे लगा रही थी.. रैली धनबाद सीएचसी कार्यालय से निकल कर लुबी सर्कुलर रोड, रणधीर वर्मा चौक होते हुए सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचीं. रैली की अध्यक्षता सिविल सर्जन आलोक विश्वकर्मा ने की. उन्होंने कहा कि 24 मार्च से 13 अप्रैल तक टीबी जैसी गंभीर बीमारी से बचने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा. टीबी जैसी गंभीर बीमारी से निजात दिलाना है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकल्प लिया है कि टीबी जैसी गंभीर बीमारी का वर्ष 2024 तक भारत से सफाया कर देना है. इसी उद्देश्य से जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि घर-घर जाकर टीबी के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा और मरीजों को चिन्हित कर उनका इलाज कराया जाएगा. सभी सहिया डोर-टू-डोर लोगों को जागरूक करेंगी और 2024 तक भारत को टीबी मुक्त करने में अपना योगदान देंगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही