Search

 
 
 

धनबाद:  डी ए वी बनियाहीर में हिन्दी दिवस पर निकाली गई जागरुकता रैली

 

बीसीसीएल अधिकारी ने किया हिन्दी को अधिकाधिक बढ़ावा देने का आह्वान

Jorapokhar:  भारत कोकिंग कोल लिमिटेड लोदना क्षेत्र-10 के मार्गदर्शन में डीएवी बनियाहीर के छात्रों ने भव्य रैली निकाली.  इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य एस. मोदक, बीसीसीएल लोदना के क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक दिलीप कुमार भगत, प्रबंधकीय प्रशिक्षु सौरभ कुमार सिंह, क्रीडा पर्यंवेक्षक बी एच खानव कार्यालय लिपिक राकेश कुमार, किशोर महतो, विश्वनाथ धीवर आदि मौजूद थे. इस अवसर पर दिलीप कुमार भगत ने हिंदी क़ी प्रासंगिकता पर प्रकाश ड़ालते हुए कहा कि विश्व के अधिकतर विश्वविद्यालयों में हिन्दी पढ़ाई जा रही है. रोजगार के क्षेत्र में भी हिन्दी का महत्व बढ़ रहा है. हमें हिन्दी के प्रयोग के लिए आग्रहशील होना चाहिए व लोगों को भी जागरूक करना चाहिए. बीसीसीएल लोदना द्वारा आयोजित हिंदी पखवाड़ा के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया. कार्यक्रम में विद्यालय के वरिष्ठ हिंदी शिक्षक अरविन्द कुमार उपाध्याय, राकेश धर, अंकिता तिवारी,  व रमन राय, सोमा बनर्जी आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही