Search

 
 
 

धनबाद : फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत निकली जागरुकता यात्रा

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) फाइलेरिया उन्मूलन के उद्देश्य से बुधवार 8 फरवरी को जागरुकता यात्रा निकाली गई, जिसे सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा 10 से 25 फरवरी तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में रथ यात्रा के जरिये लोगों को जागरूक किया जाएगा. उन्होंने कहा कि 10 फरवरी को जिले के 2231 बूथ पर 4306 स्वयंसेवक 26 लाख से अधिक लोगों को अपने सामने दवा खिलाएंगे. छूटे हुए लोगों को 11 से 25 फरवरी तक घर-घर जाकर दवा की खुराक खलाई जाएगी.

   फाइलेरिया दिव्यांगता पैदा करने वाली बीमारी

सिविल सर्जन ने कहा कि फाइलेरिया दिव्यांगता पैदा करने वाली बीमारी है. इससे शरीर में विकृति पैदा होती है. इस रोग के बचाव के लिए सभी व्यक्तियों को दवा का सेवन करना आवश्यक है. 1 से 2 साल तक के बच्चे को एल्बेंडाजोल की आधी गोली (200 एमजी) पानी में घोलकर, 2 से 5 वर्ष तक को डीईसी की एक गोली (100 एमजी), एल्बेंडाजोल की एक गोली (400 एमजी), 6 वर्ष से 14 वर्ष तक डीईसी की 2 गोली (200 एमजी), एल्बेंडाजोल की एक गोली, 15 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को डीईसी की तीन गोली 300 (एमजी) एवं एल्बेंडाजोल की एक गोली दी जाएगी. हालांकि एक वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं अत्यंत वृद्ध व गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति को दवा की खुराक नहीं दी जाएगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही