Search

 
 
 

धनबाद : सीआरपीएफ कैंप प्रधानखंता में लगा आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर

 
Sindri : सिंदरी (Sindri ) 154 बटालियन मुख्यालय प्रधानखंता में रविवार 9 अक्टूबर को आजादी के अमृत्त महोत्सव पर हर दिन हर घर आयुर्वेद, की मुहिम के तहत शिविर का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि 154 बटालियन के कमांडेंट अच्युतानंद थे. शिविर की शुरुआत भगवान धन्वंतरी की पूजा-अर्चना व गीत से की गई. शिविर में विश्व आयुर्वेद परिषद झारखंड ईकाई के डा आरएस तिवारी, उपाध्यक्ष, डा टीके साहा, सचिव डा वासुदेव कुमार कश्यप के सहयोग से 154वीं वाहिनी के अधिकारियों, कार्मिकों व उनके परिवारजनों को आयुर्वेद के बारे में गहन जानकारी उपलब्ध कराई गई. प्रेशर एवं क्रोध पर नियंत्रण रखने के लिए आयुर्वेद का प्रचार प्रसार किया. मौके पर राजेश कुमार सिंह, डा संतोष कुमार, श्रीमति विनिता कुमारी, डा विवेकानन्द आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही