Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : आयुष फाउंडेशन ने एसआरएम इंटरनेशनल स्कूल में मनाया मातृ दिवस

Dhanbad : आयुष फाउंडेशन, धनबाद ने 13 मई को एसआरएम इंटरनेशनल स्कूल प्रधानखंता में बच्चों के साथ मातृ दिवस मनाया. इस दौरान बच्चों ने अपनी मां से जुड़ी खट्टी-मीठी यादों को साझा किया. कुछ बच्चे मां के लिए ग्रीटिंग कार्ड बनाकर लाए थे. स्कूल के शिक्षकों ने मातृ दिवस के बारे में विस्तार से चर्चा की. संस्था की ओर से बच्चों को टॉफी दी गई पक्षियों को गर्मी में दाना-पानी देने के लिए शिक्षकों के बीच मिट्टी के बर्तन व दाना का वितरण किया गया. मिट्टी का एक बर्तन स्कूल परिसर में पेड़ पर लटकाया गया. प्रिंसिपल मनोज कुमार ने बताया कि  स्कूल में इस तरह का कार्यक्रम पहली बार हुआ. कार्यक्रम को लेकर शिक्षकों व बच्चों में काफी उत्साह देखा गया. समारोह में आयुष फाउंडेशन की सचिव अर्पिता अग्रवाल, संयोजक आर्टिस्ट गणेश शर्मा, मनोज कुमार, लक्ष्मी कुमारी, तारा देवी, प्रीति महतो, पूनम महतो, पुष्पा कुमारी, कविता देवी, सिद्धेश्वर मुर्मू आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/zita-delegation-met-dc-on-the-issue-of-airport-and-displacement-in-dhanbad/">धनबाद

में एयरपोर्ट व विस्थापन के मुद्दे पर जिटा प्रतिनिधिमंडल डीसी से मिला [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही