Search

धनबाद : आयुष फाउंडेशन ने महिलाओं व किशोरियों को बांटी सैनेटरी नैपकिन

Dhanbad : आयुष फाउंडेशन, धनबाद (Dhanbad) ने वर्ल्ड मेंसुरल एंड हाइजिन डे के उपलक्ष्य में में 28 मई को ग्रामीण क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया. इस दौरान सुगियाडीह बस्ती में करीब 80 किशोरियों व महिलाओं के बीच नि:शुल्क सैनेटरी नैपकिन का वितरण किया गया. संस्था की सुजाता रंजन ने किशोरियों को माहवारी के दौरान स्वच्छता का विशेष ख्याल रखने की सीख दी. उन्हें इसका तरीका भी समझाया. गीता दास ने घर के पुराने व नए कपड़ों से रियूजेबल नैपकिन बनाने की विधि बताई. सचिव अर्पिता अग्रवाल ने उन्हें हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया. समारोह में संयोजक आर्टिस्ट गणेश शर्मा, एडवोकेट लोपा मुद्रा चक्रवर्ती, गीता दास, तनिषा, अंजलि, कल्याणी, सनातन हंसदा आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-jharkhand-in-quarter-finals-in-pickleball-championship-in-sikkim/">

धनबाद : सिक्किम में पिकलबॉल चैंपियनशिप में झारखंड क्वार्टर फाइनल में [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp