Search

धनबाद : आयुष फाउंडेशन ने आयोजित की स्लो साइकिल रेस प्रतियोगिता

Dhanbad : आयुष फाउंडेशन धनबाद ने स्विच ऑन फाउंडेशन और एजुकेशन डेवलपमेंट सोसायटी के तत्वावधान में 3 जून शनिवार को वर्ल्ड साइकिल डे पर स्लो साइकल रेस आयोजन किया. षष्टी मैदान कुर्चि गोविंदपुर में इस प्रतियोगिता में लगभग 80 लोगों ने हिस्सा लिया. सभी साइकिल के महत्व पर कुछ कोटेशंस भी लिखे हुए थे. आयुष फाउंडेशन की तरफ से सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट दिया गया. फर्स्ट, सेकंड और थर्ड को संतोष ऑप्टिकल्स की तरफ से ट्रॉफी प्रदान किया गया. संयोजक आर्टिस्ट गणेश शर्मा ने कहा कि आयुष फाउंडेशन सामाजिक दायित्व निभाते हुए नित्य अलग अलग तरह के कार्यक्रम करता रहता है.  साइकिल पर्यावरण को भी सुरक्षित करती है, सेहत भी ठीक रहती है. वायु और ध्वनि प्रदूषण को भी संतुलित करती है. प्रतियोगिता में सचिव अर्पिता अग्रवाल , संयोजक आर्टिस्ट गणेश शर्मा, तनिषा , बाबू लाल, सनातन हसदा, कमल किशोर,  अनुज महतो, ओमप्रकाश हरिजन, बिरजू विश्वकर्मा, कुश महतो, मुकेश महतो, रितेश महतो, राकेश महतो, प्रकाश महतो आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp