Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : तोपचांची प्रखंड में 3 स्थानों पर लगा आयुष हेल्थ कैंप, मरीजों का मुफ्त इलाज

Advertisement
Advertisement
Gomoh : आयुष धनबाद की ओर से गोमो सहित तोपचांची प्रखंड के तीन स्थानों पर बुधवार को शिविर लगाकर लोगों का मुफ्त इलाज किया गया. उन्हें जरूरी दवाएं भी मुफ्त दी गईं. शिविर में ज्यादातर मरीज हड्डी, नस, जोड़ों का दर्द, पेट  दर्द आदि की शिकायत लेकर पहुंचे थे. शिविर  के प्रभारी डॉ. अमरेंद्र पाठक ने बताया कि प्रतिदिन विभिन्न प्रखंडों में कैंप लगाया जा रहा है. बुधवार को  तोपचाची  खरियो व गोमो में कैंप का आयोजन  आयुर्वेद व होम्योपैथी पद्धति से मरीजों का इलाज कर दवा दी गई. यह दवा काफी कारगर है. इसका  नियमित सेवन करने से कमर, जोड़ो का दर्द व नस से संबंधित बीमारियों में लाभ मिलता है. उन्होंने बताया कि गुरुवार को टुंडी प्रखंड में शिविर का आयोजन किया जाएगा. शिविर में मरीजों का इलाज डॉ. कविता प्रसाद, डॉ. अतुल पांडे, डॉ. गौतम चौधरी, डॉ. रिंकी कुमारी, डॉ. सदानंद चौधरी व डॉ. अमरेंद्र पाठक ने किया. यह भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-vis-budget-session-ruckus-in-the-house-on-the-issue-of-reservation-bjp-mla-reached-well/">झारखंड

विस बजट सत्र : आरक्षण के मुद्दे पर सदन में हंगामा, वेल में पहुंचे भाजपा विधायक 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही