Search

 
 
 

धनबाद:आयुष्मान भव: पखवाड़ा की तैयारी में जुटा स्वास्थ्य विभाग

 

17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित होगा पखवाड़ा

Dhanbad : 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक भारत सरकार द्वारा आयोजित आयुष्मान भव: पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा. इससे संबंधित सूचना राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के अभियान निदेशक ने राज्य के सभी सिविल सर्जन को दी है. धनबाद सिविल सर्जन को भी पत्राचार किया गया है. जिला एवं प्रखंड स्तर पर ऑनलाइन के माध्यम से जिला मुख्यालय एवं प्रखंड वार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम के तहत आयुष्मान कार्ड और आभा कार्ड के निर्माण व विवरण के लिए फ्रंट लाइन वर्कर, सहिया, आंगनबाड़ी सेविका और आयुष्मान मित्र गृह भ्रमण करेंगे.   सिविल सर्जन की जिम्मेवारी होगी कि यह गतिविधि जिले में सुव्यवस्थित ढंग से हो. सेवा पखवाड़ा के तहत प्रत्येक हेल्थ एंड वेलनेस केंद्र, ग्रामीण व शहरी आयुष में स्वास्थ्य संबंधि स्क्रीनिंग तथा टेली मेडिसिन की गतिविधि आयुष्मान मेला लगाकर सीएचओ द्वारा की जाएगी. प्रत्येक बुधवार व शुक्रवार को एचडब्ल्यूसी आयुष्मान मेला लगाया जाएगा.

 कब-कब आयोजित होगा पखवाड़ा

20 सितंबर को गैर संचारी रोग, 22 सितंबर को सभी संचारी रोग (टीबी, कुष्ट व अन्य),  27 सितंबर को मातृ शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण, नियमित टीकाकरण, पीसीपीएनडीटी जागरुकता, 29 सितंबर को सिकल सेल अनीमिया, नेत्र जांच, ईएनटी, पीवीटीजी स्वास्थ्य जांच, पीसीपीएनडीटी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. आयोजन में प्रखंड स्तर पर प्रत्येक सीएचसी में एक आयुष्मान मेला, 23 सितंबर या 30 सितंबर को संबंधित जिला अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों से सहयोग लिया जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही