Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : सांसद कार्यालय में बना जन प्रतिनिधियों का आयुष्मान हेल्थ आईडी कार्ड

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) इसके तहत धनबाद सांसद पशुपति नाथ सिंह, विधायक धनबाद राज सिन्हा, टुंडी विधायक सह सचेतक झारखंड सरकार मथुरा प्रसाद महतो, बसंत महतो, सांसद प्रतिनिधि नितिन भट्ट, धनबाद विधायक प्रतिनिधि मालाकार, कांग्रेस जिला अध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह, रविंद्र बर्मा, समाजसेवी मधुरेंद्र सिंह का ABHA कार्ड धनबाद जिला के आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के नोडल पदाधिकारी डॉ. विकास कुमार राणा, रत्नेश कुमार, और दयानंद द्वारा बनाया गया. डॉ विकास राणा ने बताया कि आयुष्मान भारत हेल्थ आईडी मिशन का सबसे महत्वपूर्ण हेल्थ आईडी कार्ड है. जिससे आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट कहा जाता है. यह कार्ड को बनाने पर सभी नागरिकों को एक 14 अंकों की आईडी नंबर मिलेगा. इसके जरिये व्यक्ति की हेल्थ से जुडी सभी जानकारियां ऑनलाइन एक्सेस की जा सकेंगी. डेटाबेस के माध्यम से उन्हें भारत के डिजिटल हेल्थ इको सिस्टम से जुड़ना आसान रहेगा. इस कम्पोनेट के माध्यम से सभी नागरिकों के स्वास्थ्य संबंधी जानकारियों का एक डेटाबेस तैयार किया जा सकेगा. जनप्रतिनिधियों ने जनता से अपील की है कि सब लोग अपना ABHA कार्ड जरूर बनाएं. यह बिल्कुल निशुल्क है. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही