Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद  : ‘आज़ादी की रेलगाड़ी और स्टेशन’ सप्ताह व्यापी कार्यक्रम शुरू

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) अमृत महोत्सव के तहत `आज़ादी की रेलगाड़ी और स्टेशन `कार्यक्रम का शुभारंभ 18 जुलाई सोमवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेशन (गोमो) पर किया गया. इसके पहले नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. धनबाद मंडल रेल प्रबंधक आशीष बंसल एवं स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय बालेशवर प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी रुक्मिणी देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित किया. इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जो 23 जुलाई तक जारी रहेगा. इसके अलावा दो ऐतिहासिक ट्रेनों - 12311 हावड़ा-कालका मेल को नेताजी सुभाषचन्द्र बोस स्टेशन पर स्पॉट लाइटिंग कर तथा समस्तीपुर मंडल में   ‘हेरिटेज स्पेशल‘ को आकर्षक एवं विशेष रूप से सजा संवार कर परिचालन करने की योजना है. इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक पंकज कुमार, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी जे पी सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ए के पांडेय, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त हेमंत कुमार, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर दिनेश साह,वरिष्ठ मंडल इंजीनियर अमीत कुमार सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही