Search

 
 
 

धनबाद : आजादनगर रामनवमी समिति ने अखाड़ा के लोगों को किया सम्मानित

 
Bhuli : धनबाद के आजादनगर बजरंगबली मंदिर प्रांगण में 9 अप्रैल को आयोजित समारोह में रामनवमी का त्योहार सफलता पूर्वक संपन्न कराने के लिए आजादनगर रामनवमी पूजा समिति ने अखाड़ा के लोगों को सम्मानित किया. सांसद पशुपतिनाथ सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, पूर्व मेयर इंदु देवी, समाजसेविका आसनी सिंह बेहतर कार्य के लिए सदस्यों को सम्मानित किया. सम्मानित होने वालों में राजकुमार श्रीवास्तव, केदार शर्मा, मनोज शर्मा, सुधीर वर्मा, राकेश यादव, दीपक महतो, सुनील मिश्रा, कृष्णा झा,  रामलाल पंडित, समानंद झा, धर्मेंद्र कुशवाहा, राम कुमार रावत आदि शामिल हैं. कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव व संचालन जीतेंद्र कुमार ने किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही