Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के अधीनस्थ बीएड कॉलेजों के सेमेस्टर 2 के फेल विद्यार्थियों ने दूसरे दिन भी विवि कार्यालय में प्रदर्शन किया. बीएड छात्र आनंद कुमार सिंह ने बताया कि लगभग 900 विद्यार्थियों को एसेसमेंट ऑफ़ लर्निंग व नॉलेज एंड करिकुलम विषयों में फेल कर दिया गया है. कई विद्यार्थियों को मात्र दो या तीन अंकों से फेल किया गया है, जो गलत है. राजीव गांधी टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज की एक छात्रा ने आरोप लगाया कि रिजल्ट जारी होने के पूर्व ही 600 से अधिक विद्यार्थियों के फेल होने के कयास लगाए जा रहे थे. इससे पूर्वाग्रह की बातें उजागर हो रही हैं.
धनबाद: बीएड के फेल विद्यार्थियों ने किया हंगामा व सड़क जाम
Last Updated: Apr 03, 2023 12:00 AM (IST)