Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: बीएड के फेल विद्यार्थियों ने जताया विरोध, आश्वासन पर लौटे

Dhanbad : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) के अंतर्गत निजी बीएड कॉलेजों के सेमेस्टर टू में फेल विद्यार्थियों ने दो मई को एक बार फिर विश्वविद्यालय में प्रदर्शन किया. सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थियों ने विवि गेट को जाम कर धरना दिया. कुलपति डॉ शुकदेव भोई की अनुपस्थिति में विद्यार्थी डीएसडब्ल्यू डॉ एसके सिन्हा से मिले. डीएसडब्ल्यू ने विद्यार्थियों को बताया कि विश्वविद्यालय से सभी कॉलेजों को नोटिस भेज कर सभी फेल विद्यार्थियों को सेमेस्टर थ्री का फॉर्म भरने का निर्देश दिया गया है. इसके बाद विद्यार्थी लौट गए.

 भ्रम फैला रहे बीएड कॉलेज

विद्यार्थी रविकांत मंडल ने बताया कि बीएड कॉलेज के संचालक व कर्मचारी विद्यार्थियों को सही जानकारी उपलब्ध नहीं करा रहे हैं. बीएड कॉलेज में विद्यार्थियों को बताया जा रहा है कि फेल विद्यार्थी सेमेस्टर-3 का फॉर्म नहीं भर सकते हैं, जबकि विश्वविद्यालय अधिकारियों ने नोटिस की कॉपी दिखाई, जिसमें सभी को फॉर्म भरने की अनुमति दी गयी है. यह नोटिस सभी बीएड कॉलेजों को भेज दिया गया है. साथ ही सेमेस्टर फोर से पहले इन विद्यार्थियों को सेमेस्टर-2 के परीक्षा में भाग लेकर पास होने का मौका देने की भी बात कही गई है. विरोध कर रहे विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि वे बीएड कॉलेज और विश्वविद्यालय के बीच चल रही रस्साकशी के शिकार हो रहे हैं.

 क्या है मामला

बता दें कि बीएड सत्र 2021-23 के लगभग सभी कॉलेज के 50-60 प्रतिशत फेल हो गए थे. इसके बाद विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के मूल्यांकन प्रक्रिया पर सवाल उठाया था. 1 अप्रैल से धरना प्रदर्शन के बाद 3 अप्रैल को सड़क जाम कर शहर का चक्का जाम कर दिया था, वहीं 17 अप्रैल को आमरण अनशन की भी शुरुआत की थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही