Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बीबीएमकेयू में बीएड छात्रों ने किया हंगामा, कहा-कबतक दौड़ लगाते रहेंगे

Advertisement
Advertisement
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में प्रभारी कुलपति डॉ मुकुल नारायण देव से मिलने पहुंचे छात्रों ने जमकर हंगामा किया. बता दें कि बीएड सत्र 2019-21 के तीन बीएड कॉलेज के छात्र-छात्राएं बुधवार 11 मई को कुलपति से मनमानी फीस वसूली की शिकायत लेकर पहुंचे थे. प्रभारी कुलपति ने छात्र-छात्राओं की समस्या को देखते हुए निर्णय लिया कि उन्हें सर्टिफिकेट दे दिया जाए. छात्र-छात्राओं ने हामी भी भर दी. छात्र-छात्राओं ने पूछा कि सीएलसी क्यों नहीं मिलेगा. कुलपति ने कहा कि मामला कोर्ट के पास है. कोर्ट के आदेश के बाद निर्णय लिया जाएगा. कोर्ट का आदेश अगर छात्रों के पक्ष में हुआ तो फीस नहीं देनी होगी.  कॉलेज के पक्ष में आदेश होगा फीस के 30 हजार रुपये जमा करने होंगे.

  शपथ पत्र भरकर जमा करेंगे तो मिलेगा सर्टिफिकेट

कहा गया कि शपथ पत्र भरकर विवि में जमा करेंगे तो सर्टिफिकेट मिलेगा. छात्र-छात्राओं का कहना है कि कॉलेज और बीबीएमकेयू प्रबंधन का मिला जुला निर्णय है. कहा कि बीएड के सभी कॉलेज मान गए हैं. सिर्फ तीन कॉलेज अल इकरा बीएड कॉलेज, प्रजन्या बीएड कॉलेज, राजीव गांधी बीएड कॉलेज ही छात्र-छात्राओं को परेशान कर रहा है. छात्र-छात्राओं का कहना है कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं होगी तो वे अनशन पर बैठ जाएंगे. कहा कि उन्हें अभी सर्टिफिकेट चाहिए, कबतक दौड़ लगाते रहेंगे. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-dr-ashok-kumar-majhi-became-the-ccdc-of-bbmku/">धनबाद:

 बीबीएमकेयू के सीसीडीसी बने डॉ अशोक कुमार माजी [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही