धनबाद: बीएड छात्रों ने की डीईओ से पीओटी के लिए स्कूल आवंटित करने की मांग
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) के अधीन बीएड कॉलेज के विद्यार्थी प्रैक्टिस ऑफ टीचिंग (पीओटी) के लिए इंटर्नशिप विद्यालय आवंटित करने की मांग को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी भूतनाथ रजवार से मिले और उन्हें ज्ञापन सौंपा. विद्यार्थियों का कहना था कि वे बीएड सत्र 2021-23 के थर्ड सेमेस्टर के विद्यार्थी हैं. उनका सत्र राज्य के अन्य विश्वविद्यालयों की अपेक्षा चार महीने लेट चल रहा है. अब तक उनकी पीओटी शुरू नहीं हुई है. यदि देर से पीओटी शुरू हुई तो 96 दिन के पीओटी को पूरा करने में सत्र और लेट हो जाएगा. असर उनके कैरियर पर पड़ेगा. उन्होंने मांग की है कि पीओटी के लिए इंटर्नशिप विद्यालय का आवंटन विद्यार्थियों के निवास के समीप के विद्यालय में किया जाए, जिससे कि उन्हें आवागमन की कठिनाई, आर्थिक परेशानी एवं सुरक्षा का सामना न करना पड़े. उन्होंने कहा कि पीओटी के लिए सिद्धो कान्हो विश्वविद्यालय के अधीनस्थ बीएड कॉलेज के विद्यार्थियों को 40-50 किलोमीटर दूरी पर इंटर्नशिप विद्यालय आवंटित किया गया है. वहां के विद्यार्थियों को काफी परेशानी हो रही है. ज्ञापन सौंपने वालों में पूजा कुमारी, अंजली चौधरी, कुसुम कुमारी, पूजा कुमारी, मनीष कुमार, अमन कुमार, सूर्य प्रकाश, संगीता कुमारी, प्रतिभा टूडू सहित दर्जनों छात्र-छात्राएं मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Leave a Comment