Search

 
 
 

धनबाद : बीएड छात्रों ने किया बीबीएमकेयू का घेराव, भविष्य बर्बाद करने का आरोप

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) बीएड सत्र 2020-22 के विभिन्न कॉलेजों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने 24 सितंबर शनिवार को बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय का घेराव किया. छात्रों ने कहा कि विनोबा भावे विश्वविद्यालय से अलग होने के बाद इस क्षेत्र के विद्यार्थियों को बड़ी उम्मीदें थी. परंतु बीबीएमकेयू के पदाधिकारी यहां के छात्रों का भविष्य बर्बाद करने पर लगे हुए हैं. प्रशिक्षुओं का आरोप है कि झारखंड के अन्य विश्वविद्यालयों में बीएड के अंतिम सेमेस्टर (फाइनल) की परीक्षा नवंबर तक समाप्त हो जाएगी. लेकिन बीबीएमकेयू में बीएड फाइनल परीक्षा में फरवरी 2023 तक समय लगने की आशंका है. निश्चय ही छात्रों का भविष्य अंधेरे में दिख रहा है, क्योंकि वे किसी वेकैंसी का सामना नहीं कर पाएंगे. 24 सितंबर को विद्यार्थियों ने कुलपति, परीक्षा नियंत्रक, डीएसडब्ल्यू, बीएड डीन सहित जिला शिक्षा पदाधिकारी, एसएचओ, धनबाद उपायुक्त और अन्य विभागों को आवेदन देते हुए समस्याओं से अवगत कराया. कहा कि अगर छात्र हित में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो छात्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे. विद्यार्थियों के विरोध को देखते हुए विवि प्रशासन की ओर से प्रतिनिधि के रूप में बीएड कॉलेजों के डीन सह आरएसपी कॉलेज झरिया के प्राचार्य डॉ जेएन सिंह ने आश्वासन दिया कि मंगलवार को बीएड सेल की बैठक बुलाई जाएगी. मौके पर सोनू सिंह, नीरज कुमार महतो, ओमप्रकाश, सरिता, सैमिष्टी, पवन, राजवंती, अभिजीत, सुनील, कोमल, राजीव, लक्ष्मी, सुनीता , शिवशंकर, ज्योति आदि सैकड़ों छात्र- छात्राएं मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-technical-education-necessary-for-students-dr-dk-singh/">धनबाद

: छात्रों के लिए तकनीकी शिक्षा जरूरी : डॉ डीके सिंह [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही