Search

 
 
 

धनबाद : धरना से हटने को तैयार नहीं बीएड छात्र

 

फेल को पास करना संभव नहीं, धरना समाप्त करें तो करेंगे वार्ता : कुलपति

Dhanbad : बिनोद बिहारी महतो कोलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) के भेलाटांड़ स्थित नए परिसर के गेट पर बीएड सेमेस्टर-1 के फेल विद्यार्थियों का धरना चौथे दिन भी जारी रहा. हालांकि चौथे दिन विद्यार्थियों की संख्या काफी कम रही. लगभग एक दर्जन विद्यार्थी मुख्य गेट के दाहिनी और बने छोटे से टेंट में जमे रहे. धरना में शामिल बीएड के एक छात्र ने बताया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, वे धरना से नहीं हटेंगे. इस दौरान विद्यार्थी दिनभर वीसी मीटिंग के निर्णय की सूचना की प्रतीक्षा करते रहे. लेकिन उन्हें मायूसी हाथ लगी. दूसरी और कुलपति डॉ शुकदेव भोई ने कहा कि विद्यार्थियों की मांग जायज नहीं है फेल विद्यार्थियों को पास नहीं किया जा सकता है. उन्होंने सभी विद्यार्थियों को प्रमोट करने का आदेश पहले ही दे दिया है. इससे विद्यार्थियों का साल बर्बाद नहीं होगा. इसके बाद भी विद्यार्थी वार्ता करना चाहते हैं तो जब तक वे धरना समाप्त कर मुख्य गेट से नहीं हटेंगे, तब तक उनसे कोई वार्ता नहीं की जाएगी.

क्या है मामला

बता दें कि 18 अगस्त को विवि प्रशासन ने बीएड सेमेस्टर वन सत्र 2022-24 का रिजल्ट जारी किया, जिसमें बीबीएमकेयू के अंतर्गत आने वाले 26 निजी बीएड कॉलेजों के 38 प्रतिशत विद्यार्थी फेल हो गए हैं. छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय ने जान-बूझकर उन्हें कम अंक दिए हैं. विद्यार्थियों ने दूसरे विश्वविद्यालय से कॉपी की जांच की मांग की है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही