Search

 
 
 

धनबाद : कॉपियों की दोबारा जांच की मांग पर बीएड छात्रों का अनशन शुरू

 
Dhanbad : बीबीएमकेयू के बीएड कॉलेजों के सेमेस्टर 2 (सत्र 2021-23) के विद्यार्थियों ने 17 अप्रैल को अपनी मांगों को लेकर रणधीर वर्मा चौक पर अनशन शुरू किया. विद्यार्थी 42 डिग्री सेल्सियस गर्मी की व तीखी धूप में सुबह आठ बजे से भूखे-प्यासे डटे रहे. विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि कुलपति डॉ शुकदेव भोई ने फेल विद्यार्थियों की कॉपियों के पुनर्मूल्यांकन का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक न तो कॉपियों का पुनर्मूल्यांकन कराया गया,  न ही उन्हें पास किया गया. विद्यार्थियों ने कहा कि जब वे जानकारी लेने विवि पहुंचे, तो कुलपति ने धमकी दी कि संबंधित बीएड कॉलेजों की मान्यता ही रद्द कर देंगे. साथ ही अगले सेमेस्टर में भी उन्हें फेल कर दिया जाएगा. अनशन पर बैठे छात्र-छात्राओं ने कुलपति को हटाने की भी मांग की.

दूर-दराज के स्कूलों में टीचिंग प्रैक्टिस का भी विरोध

इधर, इसी सत्र के सेमेस्टर-3 के विद्यार्थियों ने दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों में टीचिंग प्रैक्टिस के लिए भेजने का विरोध किया और वे भी अनशन में शामिल हो गए. कहा कि विवि ने टीचिंग प्रैक्टिस के लिए उन्हें घर से 30 से 50 किलोमीटर दूर ग्रामीण क्षेत्र के स्कूल आवंटित कर दिए हैं. छात्र रवि मुन्ना लाल ने बताया कि इससे वे लोग काफी परेशान हैं. उन्होंने अपनी मांग और अनशन की सूचना स्पीड पोस्ट से शनिवार को उपायुक्त, कुलपति, डीईओ, धनबाद थाना, एसएसपी, राज्यपाल, सीएमओ, पीएमओ और राष्ट्रपति सचिवालय को भेज दी है. अनशन पर बैठने वालों में अमित कुमार महतो, अनिल कुमार महतो, खगेन्द्र कुमार यादव, रवि मुन्ना लाल, अरबाज रजा, विवेक कुमार, शेखर, एसके मेहता आदि शामिल हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-as-soon-as-the-heat-increases-thieves-start-targeting-closed-houses/">धनबाद

: गर्मी बढ़ते ही चोरों का तांडव शुरू, बंद घरों को बना रहे निशाना [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही