Search

 
 
 

धनबाद : वार्ता के बाद बीएड छात्रों का धरना समाप्त

 

मंगलवार तक नोटिफिकेशन के इंतजार के बाद करेंगे उग्र आंदोलन

Dhanbad : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) के भेलाटांड़ स्थित नए कैंपस के मुख्य गेट के पास बीएड सेमेस्टर वन के फेल छात्रों ने आश्वासन के बाद पांचवें दिन शनिवार 26 अगस्त को धरना समाप्त कर दिया है. धरना में शामिल हीरालाल महतो ने बताया कि धरना के पांचवें दिन 26 अगस्त को लगभग डेढ़ सौ विद्यार्थी जुटे थे. विद्यार्थियों ने बताया कि शाम चार बजे विश्वविद्यालय के लगभग आधा दर्जन अधिकारी धरना स्थल पर पहुंचे. वार्ता के बाद अधिकारियों ने मंगलवार को नोटिफिकेशन जारी करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया. रजिस्ट्रार डॉ कौशल कुमार और विश्वविद्यालय के पीआईओ ने बताया कि छात्रों को किसी प्रकार का आश्वासन नहीं दिया गया है. विश्वविद्यालय में बैठक के बाद कोई निर्णय लिया जाएगा.

  मांग पूरी नहीं हुई तो फिर करेंगे उग्र आंदोलन

छात्रों ने बताया कि आश्वासन के बाद वे मंगलवार के नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे हैं. नोटिफिकेशन उनकी मांग के अनुरूप हुआ तो ठीक वरना वे उग्र आंदोलन की रणनीति बनाकर विश्वविद्यालय पहुचेंगे. धरना में रविकांत मंडल, अमित कुमार महतो, मुबीन अख्तर, शेख अख्तर, सिराज, शमीम, फूलमती, शिवानी सहित दर्जनों विद्यार्थी मौजूद थे.

क्या था मामला

बता दें कि 19 अगस्त को विवि प्रशासन ने बीएड सेमेस्टर वन सत्र 2022-24 का रिजल्ट जारी किया, जिसमें बीबीएमकेयू के अंतर्गत 26 निजी बीएड कॉलेजों के 38 प्रतिशत विद्यार्थी फेल हो गए थे. इसके बाद विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय पर जान-बूझकर कम अंक देने का आरोप लगाते हुए धरना शुरू किया था. पहले दो दिनों तक विश्वविद्यालय का घेराव करते हुए विश्वविद्यालय के भीतर प्रवेश भी रोक दिया था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही