Search

 
 
 

धनबाद : BBMKU में बीएससी नर्सिंग फोर्थ इयर की परीक्षा 10 से

 
Dhanbad : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी (बीबीएमकेयू) में बीएससी नर्सिंग फोर्थ इयर (सत्र 2020-24) की परीक्षा 10 दिसंबर से शुरू होगी. बीबीएमकेयू परीक्षा विभाग ने इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. परीक्षा 12 व 14 दिसंबर को भी होगी. परीक्षा एक पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक संचालित होगी. धनबाद में विवि के पीजी विभाग को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. वहीं, बोकारो में बीएस सिटी कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है.

एमए एजुकेशन व एमएड सेमेस्टर 4 की परीक्षा 14 से

बीबीएमकेयू एमए एजुकेशन व एमएड सेमेस्टर फोर (सत्र 2022-24) की परीक्षा 14 दिसंबर से शुरू होगी. विवि के परीक्षा विभाग ने इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. एमए एजुकेशन की परीक्षा 14 और 16 दिसंबर को, जबकि प्रैक्टिकल की परीक्षा 18 से 21 दिसंबर तक होगी. एमए एजुकेशन के लिए परीक्षा केंद्र विवि पीजी विभाग को बनाया गया है. वहीं एमएड सेमेस्टर फोर की परीक्षा 14, 16 और 18 दिसंबर को होगी. विवि के पीजी विभाग को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. यह भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/cm-hemant-and-himanta-face-to-face-assam-cm-will-also-send-a-team-to-jharkhand/">सीएम

हेमंत और हिमंता आमने-सामने, असम के सीएम भी झारखंड में भेजेंगे टीम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही