Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: धूमधाम से मनाई गई बाबा गणिनाथ पूजा

Advertisement
Advertisement

गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा, सांसद-विधायक भी हुए शामिल

Dhanbad : अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्यसभा धनबाद जिला कमेटी और संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ सेवा आश्रम ट्रस्ट की ओर से भुईफोड़ स्थित लाल बंगला के निकट बाबा गणिनाथ आश्रम में 71वीं बाबा गणिनाथ पूजा धूमधाम से मनाई गई, जिसमें सांसद पीएन सिंह और विधायक राज सिन्हा समेत धनबाद जिला से मदेशिया समाज के हजारों लोगों ने भाग लिया. पूजा से पहले रणधीर वर्मा चौक से बाबा गणिनाथ आश्रम तक गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई. पूजा के बाद आश्रम परिसर में रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. तीन हजार स्क्वायर फीट में बने भोजन कक्ष का उद्घाटन धनबाद के सांसद पीएन सिंह, बिहार के पूर्व मंत्री प्रमोद कुमार, धनबाद के विधायक राज सिन्हा, सिंदरी के विधायक इंद्रजीत महतो की पत्नी तारा देवी, अखिल भारतीय मध्य देशीय वैश्य सभा के राष्ट्रीय महामंत्री बसंत कुमार गुप्ता, संरक्षक अनिल कुमार ने किया. मध्य देशीय वैश्यसभा धनबाद जिला के अध्यक्ष सह राष्ट्रीय मंत्री अखिलेश कुमार गुप्ता ने कहा कि समाज के 70 सालों का सपना पूरा हो गया. मौके पर मदेशिया समाज धनबाद जिला के संरक्षक व जमीन दाता परमानंद प्रसाद,  समाज के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष ध्रुव साह, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष कुंदन कुमार गुप्ता आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही