Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: बाबा साहेब ने सामाजिक न्याय व महिला सम्मान के लिए किया काम: रामदास अठावले

Maithan : मैथन (Maithan) केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रामदास अठावले ने 14 अप्रैल शुक्रवार को शाम कहा कि मैथन डैम   पर्यटन स्थल है. इसलिए बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा चहारदीवारी के अंदर नहीं डैम किनारे खुले आसमान के नीचे होना चाहिए, ताकि लोगों को प्रेरणा मिलती रहे. श्री अठावले डीवीसी मैथन परियोजना के रामानुज भवन प्रागंण में स्थापित बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की आमदकद प्रतिमा का अनावरण करने मैथन आये थे. प्रतिमा के अनावरण के बाद उन्होंने कहा कि बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर सामाजिक न्याय, महिला सम्मान एवं समान नागरिक संहिता के लिए उल्लेखनीय कार्य किया है. उन्होंने डीवीसी प्रबंधन से कहा कि मैथन डैम पर भी बाबासाहेब की प्रतिमा लगाई जाये. कहा कि मोदी सरकार ने सामाजिक न्याय एवं वंचितों के लिए उल्लेखनीय काम किया है. आज विदेशों में भी बाबा साहेब की प्रतिमा स्थापित की गई है, जिसे सम्मान के साथ याद किया जाता है. कहा कि 2019 में जब वह मैथन आये थे, तभी डीवीसी में भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाने के लिए कहा था. आज डीवीसी ने प्रतिमा लगाई है, जो खुशी की बात है. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि बाबा साहेब ने ही बिजली, पानी एवं कृषि के लिए नदियों पर डैम बनाने की परिकल्पना की, जिसके फलस्वरूप देश के विभिन्न स्थानों पर डैम बनाए गये. जो आज ऊर्जा व सिंचाई एवं पीने के पानी के लिए मुख्य स्रोत है. कहा कि बाबा साहेब की देन है कि आज 75 साल बाद भी भारत का संविधान इतना मजबूत और सशक्त है. इस मौके पर मौजूद धनबाद सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने भी बाबा साहेब के प्रति अपनी कृतज्ञता जाहिर की. कहा कि बाबा साहेब ने समाज एवं देश के लिए बहुत काम किया. निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने कहा कि बाबा साहब के बताये रास्ते पर चलकर ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है. स्वागत भाषण डीवीसी के सचिव जॉन मथाई ने दिया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डीवीसी के चैयरमेन रामनरेश सिंह ने किया इस मौके पर डीवीसी के अधिकारी एवं कर्मचारी, आरपीआई एवं भाजपा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही