Search

 
 
 

धनबाद : पति से प्रताड़ित बबिता शुक्ला मजदूरी करेगी पर पति को सजा दिलाएगी

 
Dhanbad : शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज-अस्पताल [SNMMCH] में इलाजरत पति से प्रताड़ित बबिता शुक्ला (मुर्मू) ने किसी भी कीमत पर पति को सजा दिलाने का संकल्प लिया है. उसने कहा : `भले मजदूरी करनी पड़े, लेकिन नीरज शुक्ला को सजा दिला कर रहूंगी. जो मेरे साथ हुआ, वह किसी और के साथ नहीं हो, इसलिए सजा दिलाना जरूरी है.` बबिता शुक्ला ने बताया कि उसके पास पैसे नहीं हैं. अस्पताल  से छुट्टी मिलने के बाद वह अपनी मौसी के घर जाएगी.  कुछ काम करेगी और नीरज शुक्ला को सजा दिलाने का प्रयास करेगी. बबीता टुंडी क्षेत्र थाना के पर्वतपुर की है. उसे नीरज शुक्ला (छोटू) से प्यार हो गया था. वह गर्भवती हो गई. घर छोड़ दिया और शादी कर कार्मिक नगर में रहने लगी. उसी साल गर्भ में बच्चे की मौत हो गई. उसके बाद पति हर रोज बबिता की पिटाई करता था. जिससे तंग आकर बबिता ने तीन मंजिला इमारत से छलांग लगा दी थी. बबिता के अनुसार जब वह छोटू के साथ घर छोड़कर भागी थी, तब उसके घर वालों ने परिजनों की मर्जी के बगैर शादी करने के कारण उसका श्राद्ध कर दिया था. ऐसे में वह अब घर भी नहीं जा सकती है. यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री">https://lagatar.in/dhanbad-on-the-arrival-of-the-chief-minister-the-police-postponed-the-dharna/">मुख्यमंत्री

के आगमन पर पुलिस ने स्थगित कराया धरना [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही