Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  बबलू उर्फ ढोलू की मिट्टी मंजिल, इकबाल का दुर्गापुर मिशन में इलाज जारी

Dhanbad : फहीम खान के बड़े बेटे इकबाल और उसके साथी बबलू खान को बुधवार 3 मई की देर रात अपराधियों ने गोली से मृत बबलू खान उर्फ ढोलू का पोस्टमार्टम 4 मई गुरुवार को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में किया गया. उसके बाद शव परिजनों को  सौंप दिया गया. अस्पताल के बाहर समर्थकों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई. बता दें की इससे पहले सुबह 11 बजे कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए शव को ले जाया गया. 12:30 बजे पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी हुई और शव को लगभग दोपहर एक बजे परिजनों को सौंप दिया गया. पोस्मार्टम में रिपोर्ट में बताया गया है बबलू को जो गोली लगी, वह  दूसरी तरफ गर्दन होकर निकल गई. पोस्टमार्टम के दौरान सिर में गोली ढूंढने की कोशिश की गई, लेकिन फॉरेंसिक मेडिसिन के विशेषज्ञों को गोली नहीं मिली. इसके बाद शव का बिसरा सुरक्षित रख लिया गया. शाम को शमशेर नगर कब्रिस्तान में बबलू उर्फ ढोलू की मिट्टी मंजिल कर दी गई.  इधर गोली से जख्मी इकबाल खान मिशन अस्पताल दुर्गापुर में जिंदगी व मौत से जूझ रहा है. सूत्रों ने बताया  है कि उसका ऑपरेशन जारी है.

          हर पहलू पर हो रही है जांच: एसएसपी

[caption id="attachment_627355" align="aligncenter" width="300"]  https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/ssp-300x242.jpeg"

alt="" width="300" height="242" /> एसएसपी संजीव कुमार[/caption] इस मामले में एसएसपी संजीव कुमार ने बताया कि हर एक पहलू पर जांच की जा रही है. जैसे ही कोई अरेस्टिंग होता है, बताया जाएगा. बैंक मोड़ प्रभारी प्रभात रंजन पांडेय ने बताया कि अभी तक लिखित आवेदन नहीं आया है. कहा कि सीसीटीवी कैमरे का फुटेज तथा अन्य कई पहलुओं पर जांच की जा रही है. पांच लोगों को संदिग्ध मान कर उठाया गया है ,जिनसे पूछताछ चल रही है. बैंक मोड़ प्रभारी ने बताया कि बबलू उर्फ ढोलू को एक गोली लगी थी. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही