Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: पुण्यतिथि पर याद किये गए बाबू जगजीवन राम

Advertisement
Advertisement

भूली में प्रतिमा स्थल पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

Bhuli : भूली में गुरुवार 6 जुलाई को पूर्व उप-प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की पुण्यतिथि मनाई गई. भूली ई ब्लॉक सेक्टर 5 स्थित प्रतिमा स्थल पर बाबू जगजीवन राम सेवा समिति की ओर से आयोजित समारोह में पूर्व उप प्रधानमंत्री को श्रद्धासुमन अर्पित किये गए. वक्ताओं ने कहा कि बाबू जगजीवन राम महान स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक व कुशल प्रशासक थे. वह समाज के वंचित एवं शोषित वर्गों के उत्थान के लिए सदैव प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे. उनके कृतित्व को कभी भुलाया नहीं जा सकता. बाद में समिति के सदस्य ई ब्लॉक सेक्टर पांच निवासी राजेन्द्र रविदास के असामयिक निधन पर सभी ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में समिति के अध्यक्ष नीलूकांत सिन्हा, सचिव राजीव प्रसाद हांडी, राजदेव राम, पूर्व पार्षद रंजीत कुमार बिल्लू, मनोज सिंह, मानस रंजन पाल, प्रयागराज रविदास, ब्रजेश कुमार, सुनील पासवान, मनमोहन सिंह, अरुण कुमार मंडल, प्रमोद पासवान, जीतेन्द्र सिंह आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही