Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: बाबूलाल मरांडी अब पुराने एक हजार के नोट की तरह : संतोष सिंह

Advertisement
Advertisement

कहा- कोयला, पशु तस्करों के चंदा से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कर रहे संकल्प यात्रा

Dhanbad : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा पर कांग्रेस ने तीखा वार किया है. कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि कहा है कि बाबूलाल मरांडी कहते हैं कि जिला प्रशासन व एसएसपी सरकार की अगुवाई कर रहे हैं, जबकि वह खुद कोयला व गो तस्करों के चंदा से संकल्प यात्रा कर रहे हैं. कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा कि झारखंडके प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने सिद्धांत व ईमानदारी को ताक पर रखकर धनबाद के कुख्यात माफिया परिवार से समझौता कर लिया है. जिस खूनी परिवार ने कांग्रेस नेता सुरेश सिंह व नीरज सिंह की दिन दहाड़े हत्या की, उसी परिवार के हाथ से खूनी तलवार थाम रहे हैं. उन्होंने ही कहा था कि कुतुबमीनार से कूदकर जान दे देंगे, मगर भाजपा में नही जाएंगे. वही प्रथम मुख्यमंत्री हैं, जिन्होने डोमिसाइल की आग में पूरे झारखंड को झोंक दिया था. कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि बाबूलाल पुराने एक हजार के नोट की तरह हैं, जो अब किसी काम का नही है. संकल्प यात्रा का सारा खर्च कोयला, पशु तस्कर और जीएसटी तस्कर उठा रहे हैं. भाजपा के बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा शासन के कार्यकाल में वह हजारों करोड़ रुपये के अवैध धंधेबाजों को संरक्षण दे कर अरबों के मालिक बन गए. सांसद पशुपति नाथ सिंह चुप्पी साधे हुए हैं. विधायक राज सिन्हा तमाम आउटसोर्सिंग में वसूली के कार्यों में लगे हुए हैं. अगर भाजपा के नेताओं में दम है तो सीबीआई जांच करा ले. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही