कार्यकर्ता जुटाने का लक्ष्य हुआ फेल
लोकसभा क्षेत्र के छह विधानसभा क्षेत्र से पांच-पांच हज़ार कार्यकर्ता जुटाने का टास्क सभी विधायकों को दिया गया था. लेकिन इस टास्क में राज सिन्हा और रागिनी सिंह को छोड़कर कोई नेता पास नहीं हुआ. वे दोनों भी पांच हज़ार का आंकड़ा पूरा नहीं कर पाए. चंदनकियारी विधायक अमर बाउरी कार्यक्रम में अनुपस्थित रहे. अन्य जो विधायक पहुँचे उनके साथ भी अपेक्षित कार्यकर्ता नहीं थे.अकेले अपराधियों का पर्दाफाश कर सकती हूं : रागिनी
भाषण के दौरान रागिनी सिंह अपनी ही पार्टी के नेताओं से नाराज़ दिखी. उन्होंने कहा कि धनबाद-झरिया में दुष्कर्म, मर्डर, रोड रेज, धमकी, रंगदारी जैसी घटनाएं हो रही हैं. वे अकेले आवाज़ उठा रहीं हैं. लेकिन उनकी पार्टी के नेता इसमें साथ नहीं दे रहे हैं. वे सूर्यदेव सिंह की बहु हैं, यदि कोई साथ नहीं भी आया तो अकेले ही जिले के सभी अपराधियों का पर्दाफाश कर जिले विधि-व्यवस्था को ठीक करने की हैसियत रखती हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-rohit-mittal-became-golden-boy-and-riya-golden-girl/">धनबाद: गोल्डन ब्वॉय बने रोहित मित्तल तो गोल्डन गर्ल रिया [wpse_comments_template]
Leave a Comment