Search

 
 
 

धनबाद : डीवीसी मैथन परियोजना में बेबी शो प्रतियोगिता

 

मुख्य अतिथि बाल विशेषज्ञ डॉ अवंतिका ने किया दीप प्रज्ज्वलन

Maithan:  डीवीसी स्टेशन क्लब, मैथन में डीवीसी सीएसआर एवं चिकित्सा विभाग द्वारा संयुक्त तत्वावधान में बेबी शो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद की बाल विशेषज्ञ डॉ अवंतिका उपस्थित थी. कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुई. सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया. डॉ. कुमार ने शुरुआत में बच्चों के स्वास्थ्य पर जानकारी दी. डॉ संगीता रानी ने मुख्य मुद्दों पर चर्चा करते हुए बच्चो की बढ़ती मृत्यु दर, स्तनपान में जागरुकता की कमी, स्तनपान के फायदे व  नवजात में होने वाले रोगों की रोकथाम आदि विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला. मुख्य वक्ता शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ अवंतिका ने बच्चों के लालन पालन में बरती जाने वाली सावधानी, बच्चे के लालन पालन में दी जाने वाली खुराक का विशेष रूप से उल्लेख किया. मां बाप को बच्चों का विशेष ख्याल रखने की जानकारी दी गई. इस अवसर पर बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई और जो बच्चे पूर्ण रूप से स्वस्थ थे, उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया गयाय कार्यक्रम का संचालन सीएसआर के प्रबंधक कौशलेंद्र कुमार ने किया. मौके पर डीवीसी बीपी नियोगी अस्पताल के मुख्य चिकित्सा पदाधिकरी डॉ. उमेश कुमार, डॉक्टर मल्लिक, डॉ. पीके घोष, डीके देहूरी, राकेश रंजन केशरी, संजय प्रियदर्शी, गिरिजेश्वर प्रसाद आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही