Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : तोपचांची में पोषण माह कार्यक्रम में निभाई गई गोद भराई की रस्म

Advertisement
Advertisement
जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने पोषण के लिए मोटे अनाज को प्राथमिकता देने पर दिया ज़ोर
Topchanchi : तोपचांची प्रखंड सह अंचल कार्यालय में बुधवार 27 सितंबर को पोषण माह 2023 का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया. कार्यक्रम में मुंहजुठी, हेल्दी बेबी शो, गोद भराई, रंगोली प्रतियोगिता और कुकिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई. हेल्दी बेबी शो में हेल्दी बेबी को गिफ्ट हैंपर दिया गया. गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म अदा कर महिलाओं को तोहफ़े दिये गये. रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम वैष्णवी ग्रुप, द्वितीय राखी ग्रुप व रोशनी ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. तीनों ग्रुपों को उपहार दिया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी ने कहा कि इस कार्यक्रम के ज़रिये लोगों को उनके पोषण के प्रति जागरूक किया जा रहा है. जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप ने कहा कि वैश्वीकरण के दौर में हम अपनी परंपरागत खाने-पीने की चीज को भूलते जा रहे हैं. हमारी संस्कृति प्राकृतिक आहार से जुड़ी हुई है. जबकि आजकल लोग बाजार में मिल रहे चाऊमीन, नूडल्स, मैगी जैसे उत्पादों को खा रहे हैं. जो हमारे शरीर के लिए काफी हानिकारक होती है. हमें अपने जीवन में मोटे अनाज को प्राथमिकता देने की जरूरत है.

झारखंड में 46 प्रतिशत बच्चे कुपोषण का शिकार

स्नेह कश्यप ने कहा कि झारखंड में लगभग 46 प्रतिशत बच्चे कुपोषण से ग्रस्त हैं. इसका मुख्य कारण पोषण युक्त अनाज का नहीं मिलना है. जन्म से 6 माह तक बच्चों को मां का दूध दिया जाना चाहिए. जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है. भोजन के साथ-साथ हमें अपने दैनिक जीवन में साफ-सफाई का भी ध्यान रखना जरूरी है. कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हमें अपने माता को पोषण युक्त आहार खाने के प्रति प्रेरित करना है. मौके पर सीडीपीओ विमला देवी, 20 सूत्री अध्यक्ष विकास तिवारी, सुषमा कुमारी, रानी सीमा, लीला रवानी, शालिनी रानी, शगुफ्ता इस्मत सहित अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-protest-by-closing-kalimati-and-mehtadih-mines-demanding-drinking-water-supply/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : पेयजलापूर्ति की मांग को लेकर कालीमाटी व मेहताडीह खदानों को बंद कर किया प्रदर्शन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही