Search

 
 
 

धनबाद:  एग्यारकुंड में हुई गोद भराई, गर्भवती महिला को दी फलों से भरी थाली

 
Maithan : मैथन (Maithan)  एग्यारकुण्ड उत्तर पंचायत के बिन्दुवासनी नगर में 26 अप्रैल बुधवार को गोद भराई का कार्यक्रम हुआ. मुखिया काकुली मुखर्जी सहित अन्य महिलाओं ने गर्भवती महिला बेबी बाउरी को फलों से भरी थाली भेंट में दी. उसके बाद गर्भवती महिला को सावधानी बरतने संबंधी जानकारी भी दी गई. मुखिया ने बताया कि एक महिला को गर्भ धारण करने में जितनी खुशी मिलती है, उतना ही डर उसे प्रसव काल के लिए सताता रहता है. बच्चे के साथ उसकी मां का भी नया जन्म होता है. उस समय जो पीड़ा होती है, उसे सहन करने के लिए मां का स्वस्थ होना जरूरी है. इसलिए बाउरी टोला निवासी बेबी बाउरी को फल की थाली भेंट कर उसके स्वस्थ रहने की कामना की गयी. मौके पर सतिमा पाल, गीता कुमारी, यमुना गोराई, प्रतिमा गोराई, पूर्णिमा कुंभकार, चाइना दास आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही