Search

 
 
 

धनबाद : बीबीएमकेयू में स्नातक थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा 22 जुलाई से

 
Dhanbad :  बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, धनबाद के परीक्षा विभाग ने 5 जुलाई को स्नातक थर्ड सेमेस्टर ओल्ड और न्यू कोर्स की परीक्षा तिथि जारी कर दी है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, परीक्षा 22 जुलाई से शुरू होकर छह अगस्त तक चलेगी. परीक्षा दोनों पालियों में सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक और दोपहर दो बजे से पांच बजे तक होगी. केवल छह अगस्त की परीक्षा एक पाली में होगी. विवि ने धनबाद और बोकारो के कॉलेजों के लिए सेंटर लिस्ट जारी कर दी है. स्‍टूडेंट्स सेंटर लिस्ट के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर देख सकते है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/corona-cases-increasing-in-dhanbad-so-far-eight-infected-have-been-found/">धनबाद

में बढ़ रहे कोरोना के मामले, अब तक आठ संक्रमित मिले [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही