Search

 
 
 

धनबाद : 25 से बैडमिंटन चैंपियनशिप सह सेलेक्शन ट्रायल

 
सफल खिलाड़ी हैदराबाद में होने वाले राष्ट्रीय स्तर के चैंपियनशिप में लेंगे भाग
Dhanbad : धनबाद जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से 25 से 27 अगस्त तक कला भवन परिसर में स्टेट सब जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप सह सेलेक्शन ट्रायल का आयोजन किया जाएगा. जिसमें सफल खिलाड़ियों को हैदराबाद में होने वाले राष्ट्रीय स्तर के चैंपियनशिप में भाग लेने का मौका मिलेगा. यह जानकारी एसोसिएशन के सचिव सम्राट चौधरी ने कला भवन परिसर में सोमवार 21 अगस्त को आयोजित प्रेस वार्ता में दी. उन्होंने बताया कि 25 अगस्त को चैंपियनशिप का उद्घाटन उपायुक्त वरुण रंजन, सीनियर डीसीएम अमरेश कुमार और संगठन के अध्यक्ष संयुक्त रूप से करेंगे. 27 अगस्त को समापन समारोह में खेल एवं युवा विभाग के मंत्री हफीजुल हसन के भाग लेने की संभावना है. प्रतियोगिता में 14-17 वर्ष के लगभग 150 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. प्रेस वार्ता में उपाध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी बैरिया उपाध्यक्ष सतीश कुमार और राकेश कुमार झा, अतिरिक्त सचिव दिनेश मंडल और सह सचिव संदीप कुमार उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-people-of-the-society-held-a-meeting-in-amalpada-for-peace-and-harmony/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : शांति सौहार्द के लिए समाज के लोगों ने आमलपाड़ा में की बैठक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही