Search

 
 
 

धनबाद : कोयलांचल में झूम के बरसे बदरा, उमस से मिली राहत

 
मूसलाधार बारिश से शहर का निचला इलाका हुआ पानी-पानी
Dhanbad: कोयलांचल में उमस से परेशान लोगों ने बुधवार 16 अगस्त की शाम राहत की सांस ली. सुबह से धूप छांव की आंखमिचौली के बाद दोपहर ढाई बजे बादलों ने डेरा जमाना शुरू किया. शुरुआत बूंदा बांदी से हुई. इसके आधे घंटे बाद मध्यम दर्जे की बारिश हुई. कुछ देर के अंतराल के बाद घनघोर बारिश का सिलसिला शुरू हुआ जो शाम 5 बजे तक जारी रहा. करीब दो घंटे हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया. बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों में जल जमाव की समस्या उत्पन्न हो गई. धनबाद के लुबी सर्कुलर रोड पर एक पेड़ भी गिर गया. कई घरों में पानी घुस गया. लोग घंटो परेशान रहे और निगम के अफसरों को पानी पी-पी कर कोसते रहे.

अगस्त की बारिश से किसानों के चेहरे पर खुशी

मई से जुलाई महीने तक औसत से काफी कम बारिश होने के बाद अगस्त माह में धनबाद में मानसून सक्रिय हो चुका है. 1 से 16 अगस्त तक हर दूसरे दिन बारिश हुई है. मौसम विभाग के अनुसार अब तक 368.4 मिलीमीटर बारिश हुई है जो सामान्य से 46 प्रतिशत कम है. अगस्त में बारिश की वजह से सूखे खेत अब पानी से लबालब भर चुके हैं. किसान धान रोपनी में लगे है.

बंगाल की खाड़ी के साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार औसत समुद्र तल से हिमालय की तलहटी तक मॉनसून ट्रफ़ लाइन बनी हुई है. इसी के साथ एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्व और इससे सटे पूर्वी मध्य और दक्षिण हिस्से तक बना हुआ है. जिसकी वजह से धनबाद सहित राज्य के अन्य हिस्सों में बारिश देखने को मिल रही है है. यह">https://lagatar.in/dhanbad-rashtriya-yuva-shakti-took-out-200-feet-tricolor-procession/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : राष्ट्रीय युवा शक्ति ने निकाली 200 फीट की तिरंगा यात्रा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही